फटी स्किन और उलझे बाल नहीं चाहते , इस होली पर अपनाएं ये 7 आसान टिप्स

नई दिल्ली : रंगों के त्योहार होली पर सबसे ज्यादा नुकसान हमारी त्वचा और बालों को होता है। लेकिन केमिकल से भरे रंग स्किन से मॉइश्चर छीन उसे रूखा और बेजान बना देते हैं।

होली

इसी तरह ये नकली रंग बालों की भी नमी खत्म कर उन्हें उलझा देते हैं। जहां कुछ घंटों की इस होली के चलते बालों और त्वचा में फिर से जान डालने में हफ्तों लग जाते हैं। लेकिन आप इस बार इसके लिए पूरा हफ्ता खराब ना करें, बल्कि होली से पहले ही यहां दिए टिप्स को फॉलो करें। ताकी आपके बाल और त्वचा इन रंगों के बुरे प्रभाव से बच सकें।

हरिद्वार : लूट और ताबड़तोड़ चोरियों से लोग हुए परेशान…

आइए जानते है अपनी सेहत से जुड़ी होली पर कुछ खास टिप्स –

बालों में लगाएं तेल –

होली के दिन सिर्फ जड़ों में नहीं बल्कि एंड्स तक बालों को तेल में डुबो लें। जहां इससे आपके बाल रंगों की पकड़ में नही आएंगे और रूखे होने से बच जाएंगे। आप नारियल या बादाम का तेल भी लगा सकती है।

सनस्क्रीन –

आप रोज़ाना सनस्क्रीन लगाती होंगी, लेकिन होली के दिन इसे लगाना ना भूलें। जो भी हिस्सा धूप की चपेट में आए, उसे सनस्क्रीन से –
अच्छे से कवर कर लें। क्योंकि होली के रंगों और धूप की रोशनी से तेज़ी से रूखी होती है।

नेल पेंट-

आपने होली के साथ हाथों और पैरों के नाखूनों का बुरा हाल को देखा होगा। सारे रंग मिक्स होकर जब नाखूनों में भर जाते हैं तो वो और भी बुरे लगते हैं। जहां इससे बचने के लिए होली वाले दिन नेल पेंट नाखूनों को ऊपर ही नहीं बल्कि नीचे की तरफ लगाएं। इसके लिए बाज़ार में मिलने वाला ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लें. इसे लड़के भी लगा सकते हैं।

क्रीम –

सनस्क्रीन लगाने के बाद होली के लिए निकलने से पहले पूरे चेहरे, कानों और गर्दन पर कोल्ड क्रीम जरूर लगाएं और ज्यादा मात्रा में लगाएं।

लोशन लगाएं –

हाथों, पैरों और चाहे तो पूरे शरीर पर जमकर लोशन लगाएं। जहां इससे रंग आपकी त्वचा के पोर्स में नहीं घुस सकेंगे।

चश्मा लगाएं –

होली के दिन आंखों पर गॉगल्स जरूर लगाएं। इससे आप अपनी आंखों को गंदे पानी और रंगों से बचा पाएंगे।

होंठों पर लगाएं पेट्रोलियम जैली –

सिर्फ लिप बाम या लिपस्टिक नहीं बल्कि आप होली खेलने से पहले वैसलीन या पेट्रोलियम जैली लगाएं। इससे होंठ फंटने से बचेंगे।

LIVE TV