ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हर बार फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता था। मगर इस बार कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन काफी देर से हो रहा है।। हालांकि, अब फाइनली इस अवॉर्ड ईवेंट का ऐलान हो चुका है। हाल ही में ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन्स की घोषणा की गई है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ मिलकर ऑस्कर यानी अकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशंस के लिए अनाउंसमेंट किया है। इस साल से सभी नॉमिनेशन की जानकारी दी गई है।

ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन का ऐलान करने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के लिए गुड न्यूज है। इस लिस्ट में कई चर्चित फिल्मों के साथ-साथ प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को भी ‘एडाप्टेड स्क्रीनप्ले’की कैटिगरी के नॉमिनेशन में जगह मिला है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोमवार को 23 अगल-अलग कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशंस को प्रजेंट किया है। इस दौरान जानकारी दी गई कि 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 25 अप्रैल को की जाएगी। इस समारोह को इस बार एक साथ कई जगहों से लाइव दिखाया जाएगा।
इस सूची में सपोर्टिंग एक्टर, सपोर्टिंग एक्ट्रेस, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, कॉस्टयूम डिजाइन, एनिमेटेड शार्ट फिल्म, और लाइव एक्शन शार्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों ही स्टाइलिश नजर आए। जहां एक तरफ प्रियंका ने ब्लू ड्रेस पहन रखी थी, वहीं दूसरी तरफ निक यलो सूट में दिखाई दिए।