प्रियंका के कांग्रेस कार्यालय पहुँचते ही जोश से उछल पड़े कार्यकर्ता, सुरक्षा के इंतजाम में एसपीजी का छूटा पसीना…

कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश तो भर दिया। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

प्रियंका मौजूद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और जोश को देखकर तीन बार अपनी कार से उतर पड़ी और अभिवादन स्वीकार कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

प्रियंका गाँधी

प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के जामनगर हाउस स्थित कार्यालय में छोडने के बाद सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। ईडी ने बुधवार शाम वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था।

प्रियंका के पहुंचने की जानकारी किसी को नहीं थी लिहाजा गेट पहुंचते ही मौजूद कार्यकर्ता जोरशोर से नारेबाजी करने लगे। प्रियंका सीधे अपने लिए आवंटित कक्ष में पहुंची और करीब 15 मिनट बैठीं। प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी अंदर मीडिया ब्रीफिंग कर रहे थे लिहाजा शोर सुनकर मीडिया उन्हें छोड़कर बाहर आ गया।

बारिश के दिन में चाय के साथ ले पालक-मूंग के पकौडें का जायजा, आ जाएगा मजा
प्रियंका के अचानक पहुंचने से सबसे अधिक दिक्कत उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी और दिल्ली पुलिस के जवानों को हुई। उनके कमरे के बाहर जुटी भीड़, धक्कामुक्की और नारेबाजी के बीच प्रियंका बाहर निकलीं तब तक कार्यकर्ताओं की संख्या में भी बढ़ चुकी थी।

किसी तरह प्रियंका को कार में बैठाया गया लेकिन मुख्यालय के गेट पर पहुंचते ही प्रियंका कार के शीशे से चपके कार्यकर्ताओं के लिए बाहर निकल पड़ी। खतरा भांपकर अचानक एसपीजी के जवान दौड़े और उन्हें नो, नो मैडम कहकर कार में बैठाया।

LIVE TV