प्रशासन ने कांशीराम कालोनी में अपात्रों से आवास खाली करा लिए गए

Report- FAheem khan

रामपुर। यूपी के रामपुर में मडैया नादरबाग स्थित कांशीराम कालोनी में अपात्रों से आवास खाली करा लिए गए। सोमवार को चले अभियान में 20 अपात्रों से आवास खाली कराए गए। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल को देखकर कांशीराम कालोनी में हड़कंप मच गया।

यूपी के रामपुर

वही कांशीराम कालोनी के आवासों पर अपात्रों द्वारा कब्जे कर लिए गए हैं। कुछ लोगों ने आवास होते हुए जांच अधिकारियों को गुमराह करके आवास प्राप्त कर लिए। शिकायत मिलने पर पुन: जांच कराई गई और कांशीराम कालोनी में लिए गए आवास के पट्टे को निरस्त कर दिया गया।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को छोड़ किसी और के साथ गई डेट पर…
कांशीराम कालोनी के 160 आवासों पर अपात्रों से कब्जामुक्त कराया जाना है।एडीएम जगदंबा प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार प्रमोद कुमार, ईओ पालिका डा. इदुं शेखर मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पूरे दिन चले अभियान में कागजों का मिलान करते हुए 20 अपात्रों से आवास खाली करा लिए गए। ईओ पालिका ने बताया कि संपत्ति अधिकारी की रिपोर्ट के बाद अपात्रों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

LIVE TV