प्रयागराज के फूलपुर में भीषण सड़क हादसे में 2 कावड़ियों की मौत, 6 घायल

प्रयागराज में दर्दनाक हादसे में 2 कांवरियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक कांवरिये घायल हो गए। घटना प्रयागराज के फूलपुर इलाके की है जहां जौनपुर से गाड़ी से कांवरिया संगम में भगवान के अभिषेक के लिए जल भरने आ रहे थे।इसी दौरान गाड़ी पलटने से कांवरियों की मौत हो गई।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में  कांवरियों को शहर के srn अस्पताल भेजा और कम घायल कांवरियों को फूलपुर में इलाज के लिए एडमिट कराया।

सड़क हादसे में

गंभीर अवस्था मे पहुंचे कांवरियों में से 2 ककनवरियों को srnके डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जबकि बाकी घायल कांवरियों का इलाज किया जा रहा है।

सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में लगा भक्तो का तांता, बम बम के नारों से गूंजे शिवालय

घटना रानी का तालाब अरवासी फूलपुर की है जहां कांवडियो की गाडी (लोडर) मैजिक नंबर MH04 AK 9383 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई कांवरिया घायल हो गए .

जिन्हें उपचार हेतु तत्काल SRN हॉस्पिटल भेजा गया जहां 02 कांवरियों  अजय और  मुलायम  जनपद जौनपुर को मृत घोषित कर दिया गया है, और लोडर मे सवार अन्य 06 घायलो को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

LIVE TV