शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 699 अंक नीचे

मुंबई। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 698.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,818.82 पर और निफ्टी 229.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 698.86 अंकों या 2.54 फीसदी गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,344.85 के ऊपरी और 26,777.18 के निचले स्तर को छुआ।

प्रमुख सूचकांक
सेंसेक्स के 30 में से एक शेयर सनफार्मा (3.30 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.02 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (5.86 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.32 फीसदी), हीरोमोटरकोर्प (5.18 फीसदी) और एशियन पेंट (5.02 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 229.45 अंकों या 2.69 फीसदी गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,460.60 के ऊपरी और 8,284.95 निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 467.56 अंकों की गिरावट के साथ 12,464.02 पर और स्मॉलकैप 441.71 अंकों की गिरावट के साथ 12,485.07 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। वाहन (4.53 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (4.30 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.19 फीसदी), रियल्टी (4 फीसदी) और आधारभूत वस्तुएं (3.74 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 460 शेयरों में तेजी और 2,223 में गिरावट रही, जबकि 147 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

LIVE TV