प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कसा ममता बनर्जी पर तंज, जाने क्या कहा ऐसा

रिपोर्ट- समी अहमद

सीतापुर- यूपी के सीतापुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष लखीमपुर खीरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

अमित शाह के द्वारा पूरे प्रदेश में लागू एनआरसी के बयान पर ममता बनर्जी के द्वारा किए गए हमले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा ममता कि राज्य में गुंडई चरम पर है। भ्रष्टाचार है इतना ही नहीं ममता जी अब जाने वाली है। वह अब कुछ भी बोले कुछ असर नहीं पड़ने वाला है।

जनता बीजेपी के साथ है वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एनआरसी का मामला सदन में प्रस्ताव चल रहा है। सदन में चर्चा होगी। बताते चलें की एनआरसी पर अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान को लेकर ममता बनर्जी ने निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग एनआरसी लागू करने के नाम पर बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल में एन आर सी को अनुमति नहीं मिलेगी।

समाजवियों का अनोखा प्रदर्शन! हाथ-पैर पर पट्टी बांधकर पहुंचे अस्पताल

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का नेपालापुर चौराहे पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। जहां उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।

LIVE TV