पैरालम्पिक खेल में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी दीपा

पैरालम्पिकरियो डी जनेरियो | ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों में भारत की दीपा मलिक ने गोला फेंक एफ 53 स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया है।

दीपा ने यहां 4.61 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

बर्मिघम की फातेमा निदाम ने 4.76 की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। ग्रीस की दिमित्रा कोरकिडा ने 4.28 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में कुल सात खिलाड़ी थे लेकिन मैक्सिको की इस्टेला सालास इसकी शुरुआत नहीं कर पाईं।

इस पदक के साथ ही भारत के इन पैरालिम्पक खेलों में कुल तीन पदक हो गए हैं। थंगावेलु मरियप्पन ने भारत को ऊंची कूद में स्वर्ण और वरुण भाटी ने इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इन खेलों में भारत का यह पहला रजत पदक है।

LIVE TV