इन घरेलू नुस्खों से पाएं पेट के कीड़ों से छुटकारा…

इंसान के पेट के कीड़े या आतों के कीड़ें एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये कीड़े इंसान की आंतों में रहते हैं, आंतो की चीज़े खाते हैं और आंतो की परतों से खून चूसते हैं। ये आतों के कीड़े आंतों से पोषण प्राप्त करते हैं। ये कीड़े आंतों के अंदर जीवित तो रह सकते हैं, लेकिन प्रजनन नहीं कर सकते। ये कीड़े खराब आहार, पानी और त्वचा के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश करते हैं।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं पेट के कीड़ों से छुटकारा...

इसके अलावा कुछ अन्य कारणों जैसे स्वच्छता में कमी, कमजोर इम्यून सिस्टम और अनहेल्दी डाइट भी पेट में कीड़ों का कारण होता है। हालांकि कीड़ों के प्रकार के अनुसार आप पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए ओवर-द-काउंटर दवा ले सकते हैं। लेकिन हमारे बताए गए घरेलू उपचार भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

गाजियाबाद के इकला में बेटे ने कर डाली माँ की हत्या, अभियुक्त हिरासत में

पहला: आधे ग्राम अजवाइन के चूर्ण को एक कप छाछ अथवा मट्ठे में घोलकर पिए। बड़े व्यक्ति को इसकी तीन चार गुना मात्रा बढ़ाकर दे सकते है। ये पेट में बनने वाले कीड़े को मारने की दवा की तरह काम करती है। इस उपाय को तीन चार दिन तक लगातार करे।

दूसरा: एक गिलास छाछ में 10-12 बून्द लहसुन के रस की मिलाए और हर तीन घंटे बाद इसको बनाकर पिए तो एक ही दिन में कीड़े मरकर गंदगी के साथ बाहर निकल जाते है, ये तुरंत काम करने वाला पेट के कीड़े का घरेलु उपाय है।

बहार बेगम का स्वागत करने पहुंच दर्शक हुए निराश, जानें वजह

तीसरा: लहसुन राउंड वर्म, हुक वर्म, थ्रैड वर्म और टेप वर्म जैसे पेट के कीड़ों से लड़ने का एक और असरकार उपाय है। कीड़े पेट को संक्रमित कर, डाइजेशन के कार्यों को बाधित करते है। लेकिन लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण आप कीड़ों की समस्‍या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

कीड़ों की समस्‍या होने पर एक सप्‍ताह नियमित रूप से हर रोज कच्‍चे लहसुन को खाली पेट खाए या एक कप दूध में लहसुन की दो कली को मिलाकर अच्‍छे से उबालकर, उसे थोड़ा सा ठंडा करके पिए।

LIVE TV