ठंड के मौसम में त्वचा को मुलायम रखने के लिए पेट्रोलियम जेली का भी जवाब नहीं…

ठंडे मौसम में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आमतौर पर पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल किया जाता है। पैट्रोलियम जेली स्किन को ना सिर्फ रूखा बना देने वाली हवाओं से बचाती है, बल्कि यह आपकी खूबसूरती निखारने में भी बहुत मददगार है। अब तक अगर आप इसे सिर्फ अपनी स्किन और लिप्स को सॉफ्ट रखने के लिए इस्तेमाल करती रही हैं तो जानिए कि इसे सुंदरता बढ़ाने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है-

ठंड के मौसम में त्वचा को मुलायम रखने के लिए पेट्रोलियम जेली का भी जवाब नहीं...

  • पेट्रोलियम जैली का सबसे बड़ा फायदा मिलता है स्किन केयर का। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाने के साथ रेशम सा मुलायम बनाए रखता है।
  • होंठों पर पेट्रोलियम जैली लगाने से फटे होंठ मुलायम हो जाते हैं। लेकिन पेट्रोलियम जैली लगाने के साथ अगर इसे स्ट्रॉबेरी या किसी अन्य फल के गूदे के साथ मिलाया जाए तो घर पर आसानी से नेचुरल लिपबाम तैयार किया जा सकता है, जो होंठों को कोमल और गुलाबी रंगत देने में मदद करता है।
  • कोहनी की दरारों और रूखेपन को पेट्रोलियम जैली लगाकर आसानी से दूर किया जा सकता है। साथ ही इससे कुहनी का कालापन भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए कोहनी पर ज्यादा सी वैसलीन लगाकर कुछ देर सॉफ्ट होने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें और किसी सूती कपड़े से साफ करें। कुहनी का मैल पूरी तरह से निकल जाएगा।
  • अगर आपको कहीं पार्टी में जाना है तो कोहनी, घुटने और पैर पर पेट्रोलियम जैली लगाएं, इससे ब्लैक लाइन्स हल्की हो जाएंगी और स्किन भी शाइन करने लगेगी।
  • अगर आप पलकों को थोड़ा लंबा और घना लुक देना चाहती हैं, तो जरा सी पेट्रोलियम जैली पलकों पर लगा लें। इससे पलकें ग्लो करने लगेंगी और आपके चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा।
  • अगर आप चाहती हैं कि परफ्यूम की खुशबू दिनभर आपको महकाती रहे तो इसके लिए अपनी कलाई और गले पर परफ्यूम के साथ थोड़ा सी पेट्रोलियम जैली लगा कर रब करें। बस हो गया आपका काम। अब यह खुशबू दिनभर आपका साथ देगी।
  • कि‍सी शादी या पार्टी में जा रही हैं, तो टूटे और दो मुंहे बालों को कवर करने के लिए पेट्रोलियम जैली एक सस्ता और असरदार तरीका है। इसे दोनों हाथों में मलें और हल्के हाथ से बालों पर लगाएं। इसे लगाने से बाल शाइन करने लगेंगे।
  • अगर आपके पास मेकअप रिमूव करने के लिए क्लेंजिंग मिल्क नहीं है तो पेट्रोलियम जैली को आप मेकअप रि‍मूवर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अपना मेकअप साफ करने के लिए बस थोड़ी सी पेट्रोलियम जैली लगाकर चेहरे को रूई से साफ कर लें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे मेकअप क्लीन होने के साथ त्वचा नर्म भी हो जाएगी।
  • शरीर के किसी हिस्से में या नाखून के आसपास की सॉफ्ट स्किन  निकल जाने या खिंच जाने पर पेट्रोलियम जैली लगाएं। इससे स्किन जल्दी ठीक हो जाएगी।
  • बालों को कलर करने के दौरान अगर हेयर लाइन के पास ज्यादा सी पेट्रोलियम जैली लगा लें, तो इससे डाई का स्किन पर बुरा असर नहीं होगा। इससे आपकी त्वचा भी सुरक्षित रहेगी।
  • आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनाएं जा रही थी अवैध शराब और हथियार, 2 आरोपी गिरफ्तार
  • अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट्स पर शेविंग करने के बाद पेट्रोलियम जैली का प्रयोग करने से जलन में आराम मिलेगा और त्वचा की ड्राइनेस भी गायब हो जाएगी।
  • अगर आप नहाने का असली मजा लेना चाहती हैं, तो पेट्रोलियम जैली में थोड़ा नमक मिलाकर शरीर पर मसाज करें, फिर हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। इससे आप ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगी और स्किन पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएगी।
  • अगर ईयरिंग्स आसानी से कान के छेद में नहीं जा पा रहे, तो परेशान ना हों। बस थोड़ा सी पेट्रोलियम जैली लगा दीजिए और बड़ी आसानी से ईयरिंग्स कान में चले जाएंगे।
  • अगर आप अपने आईशेडो या ब्लशर को पाउडर की तरह यूज करके बोर हो गई हैं और क्रीमी शेड चाहती हैं तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस पुराने आईशेडो या ब्लशर में पेट्रोलियम जैली मिला दें और बन जाएगा नया क्रीमी शेड।
  • किसी पार्टी या स्पेशल प्रोग्राम में जा रही हैं और दांतों में लिपस्ट‍िक नहीं लगने देना चाहती तो दांतों पर थोड़ा सी पेट्रोलियम जैली लगा लें। इससे उन पर लिपस्ट‍िक का रंग भी नहीं लगेगा और दांत शाइन करते भी नजर आएंगे।
  • अगर आप प्लकर से अपनी आई-ब्रो के बाल हटा रही हैं, तो जरा सी पेट्रोलियम जैली लगा लें। बाल ठीक से निकल जाएंगे और त्वचा भी कोमल बनी रहेगी। इसे लगाने से दर्द भी कम हो जाएगा ।
  • मरते समय रावण ने बतायी थीं ये 5 बातें, जिन्हें जानकर कोई भी बन सकता है अमर…
  • जब भी कोई पुरानी नेल पॉलिश लगानी हो और उसका ढक्कन जाम हो जाए तो उसे खोलने के लिए ढक्कन में अंदर की तरफ थोड़ी पेट्रोलियम जैली लगा दीजिए, अगली बार ढक्कन आसानी से खुल जाएगी।
  • अपनी आई ब्रोज को शाइनी बनाने के लिए भी आप पेट्रोलियम जैली का यूज कर सकती हैं, इससे आई ब्रो तुरंत चमक आ जाएगी। इसके अलावा यह बालों की उलझन सुलझाने के लिए भी बेहद कारगर है।
  • फटी और रूखी एड़ियों को बेहतर बनाने के लिए पेट्रोलियम जैली बहुत कारगर उपाय है। इसमें विटामिन सी कैप्सूल मिलाकर लगाने से आपकी एड़ियों की दरारें भर जाएंगी, साथ ही पैर ग्लो करते नजर आएंगे।
  • जूते बहुत गंदे दिख रहे हैं तो उन्हें नये जैसा बनाने के लिए भी आप पेट्रोलियम जैली इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ी सा पेट्रोलियम जैली अपने जूतों पर मल कर देखिए, जूते चमकने लगेंगे और बिल्कुल नए जैसे दिखाई देंगे।

LIVE TV