नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति शगारी का निधन

अबुजा| नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति शेहू शगारी का शुक्रवार को यहां राजधानी अबुजा में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया के अनुसार, नाइजीरिया के द्वितीय गणतंत्र (1979-1983) के राष्ट्रपति का यहां नेशनल हॉस्पिटल अबुजा में निधन हो गया। वे यहां किसी बीमारी का इलाज करा रहे थे।
पूर्व राष्ट्रपति शगारी
25 फरवरी 1925 को सोकोतो में जन्मे पूर्व नेता ने 1951 में राजनीति में आने से पहले शिक्षक के तौर पर काम किया था।

वे 1954 में फेडरल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुने गए।

उन्होंने 1958 से 1975 तक सात बार संघीय मंत्री और संघीय आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। 1979 में वे राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए।
इंस्टाग्राम से ये जरूरी फीचर हुआ गायब, अभी जानें क्या हुआ बदलाव…
वर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने शगारी का तख्तापलट कर दिया था। बुहारी तब सैन्य प्रमुख थे।

बुहारी ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन को एक देशभक्त की विदाई बताया।

LIVE TV