पूरे 10,000 रूपये की छूट के साथ मिल रहा है, Mi LED TV 4X Pro 55 इंच का टीवी

अगर स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Mi LED TV 4X Pro 138.8 cm (55) को 10,000 के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते है। इसकी लॉन्चिंग कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन शाओमी इस टीवी को अपने साइट पर 39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है।

Mi LED TV 4X Pro 55

Mi LED TV 4X Pro 55 इंच के फीचर्स

Mi TV 4X Pro 55 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल (48400×2160) p4K HDR पैनल के साथ दिया गया है। इसमें मटैलिक ग्रे फिनिश और सुपर नैरो बेजल्स दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है।

इसके ख़ास फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई-ओरिएंटेड वॉयस रिकॉग्निशन और दो 20W स्पीकर शामिल हैं। इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज मौजूद है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI ports और 2 USB ports भी दिया गया है।

Mi LED TV 4 Pro 55 इंच

इससे पहले कंपनी ने Mi LED TV 4 Pro 55 इंच की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की थी। इस स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग कीमत 54,999 रुपये रखी गयी थी, लेकिन कीमत कम होने के बाद ग्राहक इसे 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट टीवी दुनिया का सबसे पतला डिस्प्ले वाला टीवी है। यह भी पढ़ें- Youtube ने Free में शुरू की 2 नई सर्विस, अब Video देखते समय नहीं दिखेगा ऐड Mi LED TV 4 Pro में 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी ‘फ्रेमलेस डिस्प्ले’ कहती है। इसके किनारों का साइज केवल 4.9 mm है।

अगले हफ्ते जारी होगा NEET का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Mi LED TV 4 Pro 55 इंच में क्वैड-कोर Amlogic Cortex A53 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। Mi LED TV 4 Pro 55 इंच में जबरदस्त साउंड के लिए दो 8 वॉट के स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, 1 ईथरनेट पोर्ट, 1 AV पोर्ट और 1 S/PDIF पोर्ट, TV ब्लूटूथ 4.2 और Wifi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

LIVE TV