पुलिस अधिकारी के इस अहम कदम से भावुक हुए लोग , जाने पूरा मामला…

जिंदगी कब कहा पर कौन से मोड़ में ले आये आपको इस बात की जानकारी नहीं होती यहीं। लेकिन देखा जाए तो समय के साथ इंसान का हर काम समय सब कुछ बदलने लगता हैं।

 

 

बतादें की पुलिस की नौकरी करना वाकई मुश्किल भरा काम होता है। एक पुलिस अधिकारी को हर समय परेशानियों का सामना करते हुए निडरता और हिम्मत से अपनी जिम्मेदारी निभानी होती है। इसके बावजूद भी लोगों के अंदर ये धारणा बनी होती हैं कि पुलिस का रवैया काफी कठोर होता है।

 

हिंदू युवा वहिनी के नेता की हत्या, जंगल में शव मिलने से हड़कंप

लेकिन इन दिनों ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस धारणा की बिल्कूल विपरीत स्थिति दिख रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी बहुत ही बहुत भावूकता से एक बुजुर्ग नहिला को चुप कराते दिख रहा है।

जहां इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पुलिस के साथ बैठी है। यह महिला काफी परेशान है और रो रही है। इसके बाद महिला को संभालते हुए ये पुलिस कांस्टेबल गले लगा लेता है। पुलिस कांस्टेबल के इस कदम की काफी सराहना हो रही है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यह पुलिस कांस्टेबल, पुलिस अधिकारियों के लिए असली रोल मॉडल है।

दरअसल इस महिला का बेटा मलेशिया के जेल में बंद है। वीडियों में आप देख सकते हैं कि इस बात को पुलिस कांस्टेबल से बताकर रोने लगती है। पुलिस कांस्टेबल इस महिला को चुप कराते हुए कहता है कि हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि आपका बेटा जल्दी घर आ जाए।

देखा जाए तो इस वीडियो को ट्विटर पर 23 नवंबर को शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 25,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो को 2100 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं 500 से अधिक बार इस वीडियो को रीट्विट किया जा चुका है। पुलिस कांस्टेबल के दयालु व्यवहार के लिए लोग उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स भी कर रहे हैं।

LIVE TV