पुरुषों ने पहनी ब्रा, महिलाएं हुईं टॉपलेस; जानिए क्यों हुआ यह अनोखा प्रदर्शन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार को एक अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के वक्त प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। महिला सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर आई जबकि पुरुषों ने ब्रा और बिकिनी पहन ली।

बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में उतरे यह लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। उनका गुस्सा पुलिस के उस एक्शन को लेकर था जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था।

यह वाकया बड़े ही बीते महीने का हो लेकिन पुलिस के इस एक्शन ने महिलाओं के बड़े वर्ग को नाराज कर दिया है। इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीय पर माय बॉडी माय च्वाइस जैसे नारे भी लिखवाए।

LIVE TV