पीएम मोदी ने लाइव देखी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, ऐसे दी बधाई

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-2 को ले जाने वाले जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल – मार्क तृतीय (जीएसएलवी – एमके तृतीय) को यहां स्थित प्रक्षेपण स्थल से सोमवार को नियत समय अपराह्न 2.43 बजे सफल प्रक्षेपण हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी।

भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है।

मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘ये विशेष क्षण है जो हमारे गौरवशाली इतिहास में दर्ज होगा! चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। आज हर भारतीय को गर्व है!’

पीएम मोदी ने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग से बड़ा सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का पल क्या हो सकता है। उन्होंने लिखा कि ये इसलिए भी खास है क्योंकि ये चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है। इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी। उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों ने जो मेहनत की है, उससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ISRO की सराहना करते हुए लिखा, ‘श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए @ISRO के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। मेरी कामना है कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में ‘इसरो’, नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।’

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘चंद्रयान 2 अब से लगभग 50 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा। मिशन नई खोजों करने के साथ ही हमारी ज्ञान प्रणालियों को समृद्ध करेगा। मैं चंद्रयान -2 टीम की सफलता की कामना करता हूं।’

चंद्रयान-2 अब से लगभग 50 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने वाला पहला अंतरिक्ष-यान होगा। आशा है यह मिशन नई खोजों को जन्म देगा और हमारी ज्ञान प्रणालियों को समृद्ध करेगा। मैं चंद्रयान-2 टीम की सफलता की कामना करता हूँ — राष्ट्रपति कोविन्द

कर्नाटकः तत्काल सुनवाई पर सु्प्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, अब बचा है सिर्फ ये रास्ता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस लॉन्च ने भारत के अंतरिक्ष के इतिहास ने एक नया पन्ना जोड़ा है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ISRO को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च करके भारत को अंतरिक्ष में सुपर पावर बनाने के लिए वैज्ञानिक मैं सलाम करती हूं। मैं मिशन की शानदार सफलता की कामना करती हूं।

LIVE TV