पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए आदेश, मंच से कही ये बात…

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उन्होंने लखनऊ में पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। मंच से मुलायम सिंह ने कहा, जिस तरह मेरा जन्मदिन हर वर्ष जश्न के साथ मनाया जाता है। उसी तहर हर गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए। अगर हमें उनके जन्मदिन में बुलाया जाएगा तो हम बिल्कुल आएंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा।

उनके जन्मदिन पर राजनेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने दी बधाई

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह की लंबी उम्र की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्‍मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये। वह वर्ष 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने।

इसी के साथ ही आपको बता दें कि साल 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार में वह रक्षा मंत्री भी बने। यादव 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

LIVE TV