पापा विधायक हैं हमारे : हर्ष फायरिंग वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरु

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे नागेश का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। हर्ष का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फायरिंग के लिए नागेश को पिस्टल वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने दी। जिस वक्त नागेश ने हर्ष फायरिंग की उस वक्त वन विभाग के चार सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। यह वीडियो छह जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है। 

यह वीडियो गनौली गांव में हुए पौधरोपण कार्यक्रम का है। पहले लोगों ने पौधे लगाए और फिर आराम से खड़े बातें कर रहे थे। तभी अशोक कुमार ने नागेश से कुछ कहा और हाथ में पिस्टल थमा दी। इसके बाद ही नागेश ने हवा में गोली चलाई।

वहीं इसपर विधायक नंद किशोर का कहना है कि बेटे ने पिस्टल  नहीं, बंदर भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एयरगन चलाई थी। इसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ लोगों ने सोशल मीडियो पर इसे हर्ष फायरिंग बता दिया, जो सही नहीं है। उधर, वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार का बयान विधायक से अलग है। उनका कहना है कि नागेश ने गोली नहीं चलाई, उसके हाथ में जो दी थी, वह पिस्टल नहीं, बच्चों के खिलौने वाली प्लास्टिक की गन थी। यह विधायक के कार्यालय से लाई गई थी।

LIVE TV