बलूचिस्तान की आज़ादी से पहले अब पाकिस्तान बनेगा गुलाम

पाकिस्तान का विदेशी कर्जइस्लामाबाद। पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देनदारियों का आंकड़ा अपने उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रुपए पर पहुंच गया है। ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है|

यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान की आजादी के‍ लिए भारत कर सकता है पाकिस्तान पर हमला!

पाकिस्तान का विदेशी कर्ज ऐतिहासिक स्तर पर

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार पिछले चार साल में विदेशी कर्ज में 11,150 अरब रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। 2013 में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 61.9 अरब डॉलर था। यह कर्ज जुलाई, 2014 में बढ़कर 63.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के कारण पाकिस्तान हुआ अपनाें के खून का प्यासा

कुल मिला कर पाकिस्तान के विदेशी ऋण में 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2015 में पाकिस्तान का विदेशी ऋण 65.1 अरब डॉलर रहा था। जबकि जुलाई 2016 में यह 7.9 अरब डॉलर के इजाफे के साथ ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

LIVE TV