हिन्दू नेता के गढ़ में फहराया पाकिस्तानी झंडा

पाकिस्तानी झंडालखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में एक युवक ने मस्जिद पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इस खबर के फैलते ही लोगों के साथ ही प्रशासन के हांथ पांव फूल गये।

जिले के गुलरिहा में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल झंडा उतरवाकर माहौल शांत कराया। पुलिस ने झंडा लगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर पहुंचे फ़ोर्स लेकर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने मामले में पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि दो झंडे मिले हैं, लेकिन दोनों धार्मिक हैं। पाकिस्तानी झंडा मिला या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। मामले की जांच चल रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार किए गये युवक मोहम्मद शरीफ ने झंडा लगाने की बात मान ली। युवक ने बताया वह पेंटिंग जानता है, गलती से एक झंडा पेंट कर दिया। उसे नहीं पता था कि पाकिस्तान का झंडा ऐसा ही है। रविवार की देर शाम गांव में स्थित मस्जिद पर पहुंचा और छत पर चढ़कर झंडा लगा दिया।

झंडे को सोमवार सुबह लोगों ने देखा तो मामला चर्चा में आया। गांव वालों ने भटहट चौकी पुलिस को सूचना दी और इसकी मोबाइल से खिंची फोटो भी दी। चौकी इंचार्ज संजय यादव तत्काल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और मस्जिद पर लगा विवादित झंडा उतरवाया।

इस दौरान तनाव फैलते ही पुलिस ने लोगों को शांत भी कराया। दोपहर झंडा फहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने पर ले आकर उससे पूछताछ की। इधर एसडीएम सदर और सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला ने भी फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पाकिस्तानी झंडा नहीं मिला : एसएसपी

इस मामले पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि त्योहार के मदेनजर धार्मिक झंडे लगाए गए थे। इसी बीच झंडे में कुछ बदलाव होने के चलते लोगों ने उसे पाकिस्तानी झंडा समझ लिया। पाकिस्तान का कोई झंडा नहीं मिला है।

LIVE TV