पर्यटन: भारत की ये खास झीलें, जहां जाए बिना नहीं रह पाएंगे आप!

खूबसूरत झील अगर आप भी खूबसूरत झील देखने के शौक़ीन हैं तो भारत की इन पांच खूबसूरत झीलों को देखने जरुर जानना चाहिए। इनकी खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी आप चाहकर भी उनकी खूबसूरती को नज़रंदाज़ नहीं कर पाएंगे।आइये जानते हैं इन झीलों के बारे में।

डल झील

कहा जाता है कि अगर धरती पर कही स्वर्ग है तो कश्मीर में ही है। ऐसे में कश्मीर के श्रीनगर में डल झील वहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरी इस झील की  खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है और डल झील में जो रंग बिरंगी नावें नजर चलती है, उन्हें वहां पर शिकारा कहते है, जो झील के सुन्दरता में चार-चाँद लगाती है।

गुरुडोंगमार झील

सिक्किम को भारत के सुंदर शहरों में से एक माना जाता है। प्रकृति के वरदान से भरी यह जादुई जगह हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। हिमालय के गोद में बनी गुरुडोंगमार झील के खूबसूरती आपको अपनी दिवाना बना देगी। यह झील चारों तरफ से बर्फ के पहाड़ों से ढकी हुई है।

पिछोला झील

उदयपुर राजस्थान राज्य का एक शहर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वैसे तो यहां पर कई झील है। लेकिन उदयपुर की पिछोला झील यहां के खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। इस झील में दो द्वीप है और दोनों पर महल बने हुए है। जिनकी खूबसूरती आपके होश उड़ा देगी।

पोकोड झील

केरल को संस्कृति और परम्पराओं का गढ़ माना जाता है। केरल झीलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की पोकोड झील भारत की सबसे सुंदर झीलों में से एक मानी जाती है। झीलों में लहराते नीले कमल के फूल उसकी सुन्दरता को कई गुना तक बढ़ा देते है।

सूरज ताल

हिमाचल प्रदेश ऊंचे-उंचे पहाड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन सूरज ताल झील अपने हरे पानी की सुन्दरता के लिए जानी जाती है। सूरज की रोशनी पड़ते ही इस झील की खूबसूरती कई गुना तक बढ जाती है।

LIVE TV