पर्यटन: भारत का एक ऐसा स्थान जहां देशी क्या विदेशी भी करते हैं शूटिंग, बेहद लुभावने हैं यहां के दृश्य

वसई-विरार महाराष्ट्र का एक बड़ा ही खूबसूरत शहर है जो न सिर्फ देश के बल्कि विदेश के भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जो स्थान है जहां कई देशी और विदेशी गानों की शूटिंग हो चुकी है। यहां पर ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने अपना सुपहहिट गाना ‘ह्यूमन फॉर द वीकेंड’ यहीं शूट किया गया था। पर्यटन के लिहाज से यह स्थान काफी जाना जाता है। यहां पर मौसम पर्यटनों का आना जाना लगा रहता है। इस स्थान के आस-पास भी कई ऐसे स्थान मौजूद हैं जो काफी जाने जाते हैं। इस स्थानों पर घूमकर आप अपना अच्छा समय यहां बिता सकते हैं।

अर्नाला बीच

अर्नाला बीच यहां के सबसे फेमस पर्यटनों में शुमार है। यहां देश और विदेश से पर्यटक सुकून के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पर चार समुद्र तट है लेकिन उन सभी में यह समुद्र तट सबसे फेमस है। लोगों के यहां ठहरने के लिए रिजॉर्ट्स भी मौजूद है। आप इस तट में आरामदायक सफर का आंनद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से सुर्योदय और सुर्यास्त के नजारे अच्छे से देख सकते हैं।

तुंगारेश्वर मंदिर 

यहां के समुद्र तटों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों की भी सैर कर सकते हैं। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है तुंगारेश्वर जो भगवान शिव का मंदिर है। यहां पर तुंगारेश्वर के नाम की प्रसिद्ध नदी और पहाड़ियां हैं जिस नाम से ही इस मंदिर का नाम पड़ा है। आप यहां की प्रसिद्ध तुंगारेश्वर नदी की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। जो कई छोटे-बड़े जलप्रपातों के लिए जानी जाती है। यह मानसून के दौरान घूमने लायक सबसे अच्छा स्थान है।

जीवदानी मंदिर

इससभी मंदिरों के साथ-साथ आप यहां के प्रसिद्ध मंदिर जीवनदानी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर माता जीवदानी को समर्पित है। माता का यह भव्य मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ी के ऊपर जाना पड़ता है। नवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

LIVE TV