चुनाव से पहले सीएम अखिलेश ने की सौगातों की बरसात

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को नोएडा जिले में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये कार्यक्रम उनके लखनऊ स्थित आवास 5 केडी में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में नोटबंदी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि  पूरा देश बैंकों की लाइन में खड़ा है। लोग लाइन में खड़े हैं तो वोट कहाँ जायेगा। समाजवादियों के साथ काम और भाग्य दोनों हैं।

परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार को 2.5 साल का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि, केंद्र के लोग जानते हैं कि, नोएडा में कितना काम हुआ है।

बसपा के लिए सीएम ने कहा कि, पहले के चुनावों में मिलीभगत का कर्ज बसपा आज भी उतार रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कहा कि कुछ लोग दूसरों के नुकसान के लिए अपना नुकसान करते हैं।

योजनाओं की कुल लागत कुल लागत: 113.41 करोड़ है। नोएडा के सेक्टर 10 में समाज के सभी वर्गों के लिए नग भवनों का निर्माण। जिसमें 1950 भवनों का निर्माण कराया जायेगा। प्रत्येक भवन का क्षेत्रफल 29.76 वर्ग मीटर। जिसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, टॉयलेट, किचन और बालकनी की सुविधा। पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।

ग्रेटर नोएडा में साइकिल ट्रैक का निर्माण भी कराया जायेगा, जिसकी कुल लागत कुल लागत: 12.50 करोड़ है। ग्रेटर नोएडा में विभिन्न स्थानों पर 30.00 किमी लम्बाई के साइकिल ट्रैक का निर्माण होगा जिसकी कुल चौड़ाई 4.00 मीटर होगी।

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की पेरिफेरियल सड़क पर 14.00 किमी लम्बाई। सेक्टर नॉलेज पार्क-2 में 2.00 किमी की लम्बाई। सेक्टर नॉलेज पार्क-3 में 3.00 किमी की लम्बाई। ग्रेटर नोएडा से नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर 5.40 किमी लम्बाई। एलजी गोल चक्कर से नोएडा एक्सप्रेस-वे तक 5.60 किमी लम्बाई पर साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जायेगा।

सेक्टर 22 में चार मंजिला अफोर्डेबल भवनों का निर्माण भी कराया जायेगा जिसकी कुल लागत कुल लागत: 284.00 करोड़ है। सेक्टर-22 डी में 5100 चारमंजिला समाजवादी अफोर्डेबल भवनों का निर्माण होगा जिसमें एक भवन का क्षेत्रफल 29.78 वर्ग मीटर इन भवनों में एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक बाथरूम, एक रसोई, पार्किंग की व्यवस्था आदि होगी।

साइकिल ट्रैक का हुआ लोकार्पण

कुल लागत यमुना एक्सप्रेस-वे के सामानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क के अंतर्गत 10.50 किमी लम्बाई में 2.50 मीटर चौड़े ट्रैक का निर्माण।

सीएम अखिलेश यादव ने मेट्रो रेल लाइन का भी शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 2668.16 करोड़ है। इसकी लम्बाई: 14.958 किमी तथा नौ स्टेशन और एलीवेटेड कॉरिडोर इसमें शामिल हैं। इस मेट्रो लाइन में प्रतिदिन 1.23 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।

अन्‍य योजनाओं में बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो के ट्रायल रन व ग्रेटर नोएडा में बस सेवा शामिल है। सेक्टर 62, 63 तिराहे पर 6 लेन अंडरपास, नोएडा के सेक्टर 21-A में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25 हजार, समाजवादी आवास योजना के तहत भवनों का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री ने किया।

LIVE TV