विराट कोहली और शरद पवार को पद्म पुरस्कार

इस साल पद्म पुरस्कार की सूची में सौ से ज्यादा लोगों का नाम शामिल किया गया है। इसमे  राजनितिक , खेल एवं अन्य क्षेत्रो मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विराट कोहली पद्म पुरस्कार

नेशनलिस्ट क्रांगेस पार्टी (NCP) नेता शरद पवार और सीनियर बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस साल के पद्म पुरस्कारो की सूची में शामिल कर लिए गए है। इन्हे स्वर्गीय जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद, स्वर्गीय पूर्व लोक सभा स्पीकर प.अ.संगमा, स्वर्गीय पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवाह के साथ पद्म विभूषण दिया जाएगा

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर मे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इस साल पद्मा श्री पुरस्कार से नवाजे जायेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार ओलिंपिक खिलाड़ी पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक, विकास गोव्दा डिस्कस फेकने और प.र.श्रीजेश हॉकी, के साथ ही गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला और साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली का नाम शामिल हो सकते हैं।

हर साल गणतंत्र दिवस से पूर्व पद्म पुरस्कारों पाने वाले की नामों की घोषणा की जाती है। जिसमें राजनीति, खेल, समाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसाय जगत से जुड़ प्रसिद्ध लोगों का नाम शामिल है।

सरकार ने इस साल से पद्म पुरस्कार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आम लोगों का विचार शामिल किया है। कोई भी भारतीय अब पद्म पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति के नाम की सिफारिश कर सकता है।

पद्म पुरस्कारों कि सूची अधिकारिक तौर पे आज शाम को घोषित की जाएगी।

LIVE TV