पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की अनदेखी…

रिपोर्ट –PUSHKAR NEGI

 

चमोली –पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में बीते चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे जनरल ओबीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज गैरसैंण के रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ़ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

धरना

नाराज कर्मचारियों का कहना है कि बीते 2012 में पदोन्नति में आरक्षण खत्म हो गया था जिससे सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिला था। माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो कर्मचारियों के हित में आया है उसको सरकार लागू नहीं कर रही है। सरकार ने कर्मचारियों के पदोन्नति में ही रोक लगा दी है। उन्होंने मांग कि की पदोन्नति में परमोशन खत्म किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील 

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि इस वक्त जनप्रतिनिधियों को कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लड़ना चाहिए था। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री बीरचन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो इस दौरान उन्हें पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों का सामना भी करना पड़ा। मुख्यमंत्री से वार्ता की कोशिश की लेकिन उनकी अनदेखी के बाद आन्दोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

आन्दोलन कर रहे नाराज कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार पदोन्नति में आरक्षण खत्म नहीं करती है तो इसका खामियाजा सरकार को 2022 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा और जनरल ओबीसी संघ के आवाहन पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LIVE TV