पति के अफेयर से परेशान पत्नी ने उठाया दर्दनाक कदम, अपने 5 बच्चों को उतारा मौत के घाट

जर्मनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों की हत्या कर दी। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने पति के दूसरे अफेयर से परेशान थी। महिला ने बच्चों की हत्या से पहले पति को एक संदेश भेजा की वह अब इन्हें कभी नहीं देख सकेगा। वहीं कार्ट ने इस मामले पर महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

3D tech brings big data analytics to crime scene investigations -  TechRepublic

कोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 11 साल से कम थी। बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है। वहीं मौत से पहले बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाया गया है। वहीं, जुर्म छुपाने के लिए महिला ने सभी को तौलिये में लपेटकर बिस्तर में रखा दिया ताकी लोग इसे हत्या समझे। महिला का नाम क्रिस्टियन है जिसके कुल 6 बच्चें हैं जिसमें से उसने पांच की हत्या कर दी। जबकि एक बच्चा जो कि सबसे बड़ा है वह बच गया क्यों कि वह घर बाहर था। जो बच्चा घर से बाहर था उसकी उम्र 11 वर्ष है।

‘मिरर यूके’ के मुताबिक, दूसरी महिला के साथ अपने पति की तस्वीर देखने के बाद 28 वर्षीय क्रिस्टियन भड़क उठी। उसने 3 सितंबर, 2020 को जर्मनी के सोलिंगन में अपने पांच बच्चों का गला घोंट दिया। क्रिस्टियन के कुल 6 बच्चे थे।

LIVE TV