नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत

नियंत्रण रेखाजम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले का बालाकोट सेक्टर के में घटित हुई है। मृतक महिला की पहचान रुकैया बी. के रूप में हुई है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह पांच बजे भारी गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें: वीडियो : TV एंकर के सामने छूटा योगी के मंत्री का पसीना, नहीं सुना पाए वंदे मातरम की एक भी लाइन

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जवान गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

LIVE TV