नीतीश की इस घिनौनी हरकत पर शर्मसार हुआ देश, मोदी के सिपाही ने बदला लेने की खाई कसम

नितीश कुमार पर निशानानई दिल्ली। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले ही अपने बयानों को लेकर हमेंशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पूर्व में भाजपा के सहयोगी और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी राज में एक तरफ जहां हिंदुत्व के सुर बुलंद हो रहे हैं वहीं नितीश कुमार शासित बिहार में रोजाना ही मंदिरों पर हमले हो रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को बिहार के नवादा में रामनवमी का झंडा फाड़े जाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प पर गिरिराज सिंह ने नीतीश को आड़े हाथों लिया है। सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके राज में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा नेता का कहना है कि अगर मुर्हरम का जुलूस निकाला जाता है तो रामनवमी पर शोभायात्रा क्यों नहीं निकाली जा सकती? उन्होंने कहा कि रामनवमी पर जुलूस को सुरक्षा देना प्रशासन का काम है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए।

कट्टर हिंदूवादी भाजपा नेता गिरिराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने हिंदुस्तान के साथ साथ पाकिस्तान में भी रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की बात कही। गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा हिन्दुत्व की रक्षा के लिए है। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 7 अप्रैल को शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस में भी उनसे शामिल होने का अनुरोध किया था। गिरिराज सिंह ने इस पर हामी भी भर दी है।

गौरतलब है कि पार नवादा में मंगलवार को सद्भावना चौक पर रामनवमी का झंडा फाड़ा गया था जिसको लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। हांलाकि जिला प्रशासन ने विवाद पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। इसके साथ ही सात प्रभावित क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं मगध प्रमंडल के डीआईजी सौरभ कुमार नवादा पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जिलाधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन भी खुद घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

LIVE TV