फ्लाइट में बेकाबू हुए कपिल, सुनील ग्रोवर से की हाथापाई

नशे की हालत में कपिलमुंबई। कपिल शर्मा अक्‍सर अपनी टीम के साथ अन-बन को लेकर खबरों में आते रहते हैं। नशे की हालत में कपिल कई बार लोगें से उलझ चुके हैं। इस बार उन्‍होंने सरेआम कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उनका यह रूप देखकर हैरान रह गए।

हाल ही में कपिल अपने शो के लिए ऑस्‍ट्रेलिया गए थे। वहां से अपनी टीम के साथ मुंबई लौटते समय फ्लाइट में कपिल के रूप को देख कर सबके होश उड़ गए। फ्लाइट में बैठे एक शख्‍स के मुताबिक, नशे की हालत में कपिल ने अपने साथी सुनील ग्रोवर के साथ गाली गलौज किया।

कपिल उनपर जमकर बरसे और हालात इतने बिगड़गए कि वह उनपर हाथ भी उठा लिए। फ्लाइट में बैठे शख्‍स के मुताबिक कपिल बिना किसी के उकसाने के सुनील पर बरस पड़े। पूरे समय सुनील शांत खड़े रहे और कपिल उनपर चिल्‍लाए जा रहे थे।

खबरों के मुताबिक कपिल चिल्‍लाते हुए सुनील से कह रहे थे कि, ‘तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था। तू मेरा नौकर है, तूने ऑस्‍ट्रेलिया में भी खुद से जो शो किया वो फ्लॉप था।’

दोनों फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग चाहते थे। किसी तरह टीम के लोगों ने हालात काबू में किया। इस पर सुनील ग्रोवर ने कपिल की तरफदारी करते हुए उनके बर्ताव को नरअंदाज करने को कहा।

इसय पूरे मामले को लेकर अभी तक मीडिया के सामने दोनों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन कपिल की टीम की एक सदस्य ने कहा, यह सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई क्योंकि दोनों के बीच कुछ समय से टेंशन चल रही है।

इससे पहले जब कपिल शर्मा कलर्स चैनल पर शो करते थे। तब भी कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच मतभेदों हो चुके हैं। सुनील ग्रोवर उस शो में गुत्थी का हिट किरदार करते थे। तब उन्होंने शो छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपना एक शो लेकर आए थे। जो फ्लॉप हो गया था। उसके बाद सुनील और कपिल फिर साथ अ गए थे।

LIVE TV