नगर निगम ने चलाया अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शहरो को जाममुक्त करने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाकर बादशाहनगर से एचएएच गेट तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर निगम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से अभियान नहीं रूका। इस दौरान 10 हजार 500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। बता दें नगर निगम जोन की ओर से चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अपराह्न लगभग दो बजे शुरू हुआ। पुलिस बल व नगर निगम के प्रवर्तन दस्ता की मौजूदगी में दस्ता बादशाहनगर पहुंचा। नगर निगम की टीम को देखते हुए सड़क पर प्रचार सामग्री एवं सामान रखने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। और वह अपना-अपना सामान समेटने लगे।


जोनल अधिकारी विद्यासागर यादव, कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा एवं प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों जुर्माना की कार्रवाई शुरू हुई। दस्ते के कर्मचारी सामान ट्रक पर लाद लिए। एचएएच तक चले अभियान में लगभग एक ट्रक सामान जब्त किया गया। इसमें अस्थाई दुकानें, शेड, होर्डिंग्स इत्यादि शामिल है। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से दस हजार 500 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया।

LIVE TV