नगर निगम चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख खत्म, चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

संजय पुण्डीर

रुड़की- रुड़की में नगर निगम चुनाव में नामांकन वापस लेने की कल अंतिम तारीख थी। वहीं चुनाव की तिथि जैसे करीब आती जा रही है वैसे ही सभी दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में तेजी कर दी है।

नगर निगम चुनाव

वहीं भाजपा प्रत्याशी मयंक अरोड़ा ने नगर निगम में नए शामिल हुए नए वार्डो में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर वोट मांगे। उन्होंने नए बने वार्डो के लोगो से वादा किया कि नए बने वार्डो के लोगों से वादा किया कि नए जुड़े वार्डों में तेज गति से विकास होगा। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अगले दस साल के लिए नए बने वार्डों के लोगों के लिए टेक्स माफ किया जाएगा। भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करती है।

आयुष विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र लगातार कर रहे प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की तैयारियां तेज

साथ ही जनता ने भी उन्हें सहयोग देने का वादा किया। वहीं साउथ सिविल लाइन से भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि उंनके क्षेत्र का नगर निगम में जुड़ने से क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ मिलेगा और भाजपा की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर वो भी भाजपा से जुड़े हैं। क्षेत्र की जनता उनके साथ है और विकास के मुद्दे को लेकर वो चुनाव मैदान में उतरे हैं।

LIVE TV