नए साल से पहले भारत को पुतिन की खुशखबरी, कहा- सहयोग बढ़ाने की दिशा में करते रहेंगे काम

रूस-भारत के रिश्तों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने संतोषजनक बात की। बता दें कि बीते बुधवार को पुतिन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत और रूस आने वाले साल में भी आपसी सहयोग को और बढ़ाने की दिशा में काम करते रहेंगे।राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि दोनों देश मिलकर (रूस-भारत) क्षेत्रीय व वैश्विक एजेंडों पर सामयिक मुद्दों के समाधान के प्रयासों के साथ-साथ रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।

इसी के साथ राष्ट्रपति पुतिन ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं कहा कि भारत और रूस सामरिक साझेदारी से जुड़े हैं और जिसके कारण ही कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण वक्त में भी हमारे रिश्तों में कोई कमी नहीं आयी और हम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

शंघाई सहयोग संगठन को लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, शंघाई सहयोग संगठन हो या ब्रिक्स के लक्ष्य दोनों देश राजनीतिक संवाद और विभिन्न क्षेत्र की संयुक्त परियोजनाओं के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। अंत में एक बार फिर पुतिन ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों (रूस-भारत) के बीच रिश्ते आने वाले वर्ष में भी इसी तरह और मजबूत होंगे।

LIVE TV