अखबार की संपादक ने हड़पे 50 लाख, मामला दर्ज

नए नोट देने का झांसामुंबई। पुराने नोट के बदले नए नोट देने का झांसा देकर रेस्टोरेंट के मालिक और रीजनल न्यूजपेपर की एडिटर के खिलाफ एक युवक से 50 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। 27 वर्षीय मृत्युंजय ठाकुर को अपने बहनोई की जमानत के लिए नए नोट कोर्ट में जमा करने थे। मृत्युंजय के बहनोई पर धोखाधड़ी का केस चल रहा है।

अपने बहनोई की जमानत के लिए उसने 65 वर्षीय जयनारायण व्यास से मदद मांगी। सत्यनारायण होटल के मालिक व्यास ने 25 प्रतिशत कमीशन के बदले नोट बदलने की बात कही थी। व्यास ने ठाकुर को 50 लाख रुपए के साथ बुलाया और उसे रेस्टोरेंट में बैठने को कहा। कुछ देर बाद एक रीजनल न्यूजपेपर की एडिटर आशा शर्मा के साथ व्यास टैक्सी में बैठकर नोट बदलने चला गया।

ठाकुर के मुताबिक, शाम को देर से लौटने के बाद व्यास ने उससे कहा कि वह महिला जीपीओ के अंदर गई और उससे इंतजार करने को कहा। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया और वह वापस नहीं लौटी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। ठाकुर ने महिला के खिलाफ 50 लाख रुपए लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है।

LIVE TV