दोगुनी आय का झांसा देकर किसानों को सड़क पर ले आई भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में किसानों का मुद्दा गर्माता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में किसानों को धाल बनाकर सियासत का खेल जारी है। आपको बता दें कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिसके ध्यान में रखते हुए माजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर किसानों के हित की बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक तस्वीर साझा कि जिसके सात उन्होंने लिखा कि, “भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, लेकिन आज उन्होंने किसानों को सड़कों पर ला दिया है। बांगरमऊ (उन्नाव) में वैकल्पिक व्यवस्था व जगह के अभाव में मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है। क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता।”

अपने इस ट्विट से सपा अध्यक्ष ने जनता और किसान के सामने भाजपा की पोल खोलने का काम किया है। अखिलेश यादव ने किसानों से किए गए वादे को सिर्फ एक जुमला बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने भाजपा की कथनी और करनी के बीच फर्क बताया है। जिसके बाद राज्य में सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है।

LIVE TV