दुनिया का एक ऐसा देश ,जहां पर पत्नी की तस्वीर दीवार पर लगाया जाता हैं,जानें क्यों…

ब्रुनेई।दुनिया के सभी देशों की कुछ न कुछ विशेषताएं होती हैं जो एक दूसरे देश से बिल्कुल अलग होती हैं।कुछ ऐसा ही देखने को मिला हैं ब्रुनेई देश यहां पर वर्तमान समय में भी राजतंत्र का शासन चलता है। यह मुस्लिम देश हैं जहां पर महिलाओ को आज भी वोट देने का अधिकार नहीं प्राप्त हैं।इसको स्वतंत्रता 1जनवरी1984 को मिली थी।

यहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसके अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी दिख जाती है।

यहां सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। सिर्फ यही नहीं, यहां के लोग सड़क पर चलते-चलते भी कुछ खाना-पीना गलत मानते हैं। सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं।

कहा जाता है कि इस देश में जितने घर हैं, उससे ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। दरअसल, यहां कारें अधिक होने का कारण ये है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।

जानिए कोरोना वायरस शरीर के पार्ट्स को अंदर ही अंदर कैसे करता है खोखला…

ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। 2008 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7000 के आसपास कारें हैं। उनकी निजी कार को सोने से जड़ी हुई है। वह जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है, जिसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं।

 

LIVE TV