दुखद: कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का निधन, कोरोना से लड़ रहे थे जंग

देश में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। संक्रमण के चलते लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का आज यानी बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे।

कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ के कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें परिजनों द्वारा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही आज सुबह उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे एकनाथ गायकवाड ने अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एकनाथ गायकवाड की बेटी वर्षा गायकवाड वर्तमान में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं।

LIVE TV