दिल्ली से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, जनता की राय से बनाएगी घोषणा पत्र

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राजधानी दिल्ली से चुनावी बिगुल फूंका है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ की शुरुआत की।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले चुनाव जीतने के लिए सिर्फ झूठे वादे किए गए, जिससे देश के अर्थतंत्र के सारे पैरामीटर औंधे मुंह गिर गए थे।

पिछली सरकारें अपना राज बचाने में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले 30 साल तक देश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संकल्प पत्र के लोकतांत्रिकरण का अनूठा प्रयोग है। 10 करोड़ परिवार कैसा देश चाहते हैं, ये बात उनसे जानी जाएगी, उनकी फीडबैक लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘भारत के मन की बात- मोदी के साथ’, कार्यक्रम बीजेपी का नहीं है, बल्कि देश के लिए है। ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए है। ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है।

गोरखपुर में सामूहिक आत्मदाह से इलाके में सनसनी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

आपको बताते चलें कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा लोगों की राय मांगकर अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसमें राम जन्मभूमि और गंगा सफाई जैसे तमाम अहम विषय शामिल होंगे, जिनपर लोगों से राय मांगी जाएगी। भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए 12 कैटेगरी बनाने की घोषण की है, जो विभिन्न विषयों पर लोगों की राय और अन्य सामग्री जुटाएंगी।

LIVE TV