साक्षी मालिक को 1 और पीवी सिंधू को 2 करोड़ का इनाम देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकारनई दिल्ली| दिल्ली सरकार ने रियो ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये का इनाम देगी| साथ ही दिल्ली सरकार ने बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को दो करोड़ का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : उसेन बोल्ट की अली और पेले जैसा बनने की ख्वाहिश

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यह घोषणा की। सिसोदिया ने रोहतक स्थित साक्षी के घर पर यह घोषणा की।

यह भी पढ़ें : बीएआई सिंधु और गोपीचंद को देगा पुरस्कार

सिसोदिया ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत साक्षी के पिता को पदोन्नति देगी।

साक्षी ने रियो में फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। जबकी सिंधू ने महिला सिंगल्स में अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया था|

LIVE TV