दिल्ली सरकार ने ठुकराई पुलिस की मांग, कहा – किसानों की मांगे जायज, उन्हें जेल में डालना समाधान नहीं

दिल्ली सरकार की ओर पुलिस की स्टेडियम को जेल बनाने की अर्जी को नामंजूर कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की ओऱ से साफतौर पर दिल्ली पुलिस को वह अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है जिसमें उसने स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की अनुमति मांगी थी।

दिल्ली सरकार गृह विभाग की ओर से जारी किये पत्र में लिखा है कि किसानों की मांगे जायज है। केंद्र सरकार को किसानों की मांगे तुरंत माननी चाहिए। किसानों को जेल में डालना इसका समाधान नहीं है। इनका आंदोलन बिल्कुल अहिंसक है। अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता। इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की इस अर्जी को दिल्ली सरकार नामंजूर करती है।

LIVE TV