दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जाने- आपके क्षेत्र में आज कैसा रहेगा मौसम

pragya mishra

कई राज्यों में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने मॉनसून पर अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की जल्द एंट्री एंट्री हो सकती है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल।

देश के कई राज्यों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिनों तक पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज के साथ बूंदाबादी का सिलसिला अभी जारी रहने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में आज, 20 जून 2022 को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, दिल्ली में आज (सोमवार) हल्के बादल छाए रह सकते हैं, वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (सोमवार) हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

 राजस्थान में प्री-मॉनसून बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है।मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री-मॉनूसन की इस बारिश का दौर आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी. मौसम विभाग की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में 22 जून तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है, यानी, राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत खुशनुमा मौसम और झमाझम बारिश से होने की संभावना है । पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर आज जारी रहने वाला है। पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के चलते असम और आसपास के राज्य बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। असम में बाढ़ के चलते 19 लाख से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  असम में बाढ़ के चलते 19 लाख से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अबतक 55 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ के चलते असम में कई घर तबाह हो गए, सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में भी समस्या आ रही है

LIVE TV