दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर पर दी दस्तक तो बौखलाए कांग्रेसी, बोले- ‘अमित शाह के इशारे पर…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के दरवाज़े पर दस्तक दी। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दौरान महिलाओं के ‘यौन शोषण’ पर बयान दिया था। इसी सिलसिले में 16 मार्च को नोटिस भेजने के बाद आज पूछताछ करने के लिए तड़के सुबह दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर पूछताछ करनी है। राहुल ने बयान दिया था- रेप पीड़ित उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा। पुलिस ने राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है ताकि उस लड़की को सिक्योरिटी दी जा सके। पुलिस ने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की एक लिस्ट राहुल को भेजी है।

इसी के बाद कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी उनके घर पहुंचे गए और केंद्र पर जुबानी हमला शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है। ये किसे डराएंगे राहुल गांधी को? वकील, राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी और अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के घर पहुंचे। अभिषेक मनु ने कहा, आज जो घटना हुई है यह घटना मामूली नहीं है उनकी हिम्मत कैसे हो गई। देश के लिए इस तरह का माहौल बिल्कुल ठीक नहीं है। यह सब अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। आपातकाल में क्या हुआ था और उसके बाद क्या हुआ सबको याद है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली पुलिस का राहुल गांधी के आवास पर जाना इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। आज की घटना कोई साधारण मामला नहीं है। देश के लोग इसे देख रहे हैं और आपको माफ नहीं करेंगे।

LIVE TV