दिल्ली की 7 सीटों की किस्मत का आज हो रहा है फैसला, ये हैं प्रमुख मुद्दे

दिल्ली की सातों सीटों की किस्मत का फैसला जनता आज सुनाने जा रही है। ईवीएम का बटन दबाते वक्त मतदाता के दिमाग में रोजाना की जिंदगी पर असर डालने वाले मसले हावी रहे या राष्ट्रवाद या फिर पूर्ण राज्य, इसका पता 23 मई की मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन हर सीट के अपने खास मुद्दे हैं। सातों सीटों के बड़े मुद्दों पर प्रकाश डालती रिपोर्ट…

दिल्ली की 7 सीटों की किस्मत

पूर्वी दिल्ली: मुख्य प्रत्याशी: त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर का उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने आतिशी पर भरोसा किया है। जबकि कांग्रेस के टिकट पर अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख मुद्दे: अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का विकास बड़ा मुद्दा है। इसके साथ ही गर्मी शुरू होने के साथ गंदे पानी की सप्लाई से मतदाता परेशान हैं। क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित होने की शिकायत भी आम है।

पूर्वी दिल्ली की जीवन रेखा के तौर पर काम करने वाला विकास मार्ग व रोड नंबर-57 पर ट्रैफिक जाम की समस्या कायम है।  पीक आवर्स में मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय जाया होता है। अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने की कई योजनाएं अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी हैं। गाजीपुर लैंडफिल साइट भी इलाके का अहम मसला है।

ई–कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में लांच किये चार नए AC, मिलेगी 5 साल की वारंटी

कैंपेन : आप प्रत्याशी और भाजपा उम्मीदवार के बीच निजी आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच चुनावी संघर्ष बेहद निम्र स्तर पर चला गया है। कांग्रेस ने भाजपा व आप के उम्मीदवार को बाहरी बताते हुए बाहरी बनाम स्थानीय के मुद्दे को भी हवा दी है।

LIVE TV