दिग्विजय सिंह हैं, तो कांग्रेसी लेकिन उन्हें भाजपा एजेंडा बखूबी पता है! खबर पढ़ लें विश्वास हो जायेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा है कि हर चुनाव में जनता को जुमलों के आधार पर सपने दिखाते रहो।

दिग्विजय सिंह

सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा पर हमले बोले। सिंह ने अपने ट्वीट में भाजपा के पांच एजेंडे बताए हैं। उन्होंने लिखा, “भाजपा का एजेंडा है कि राम मंदिर का विवाद चलता रहे, हजारों करोड़ की मूर्तियां बनवाओ, हनुमान जी को भी जाति वर्ग में सीमित करो।”

उन्होंने आगे लिखा है कि विज्ञान को पीछे करो और किवदंतियों को आगे और हर चुनाव में जनता को जुमलों के आधार पर सपने दिखाते रहो।

दिल्ली पुलिस के एसीपी ने की खुदकुशी, सामने आई ये खौफनाक सच्चाई

वहीं, वे कंग्रेस के एजेंडे का जिक्र करते हुए लिखते हैं, “युवकों और सामथ्र्यहीन परिवारों को रोजगार, उच्च स्तर की शिक्षा, उच्च स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं का सम्मान, कृषि उपज का लागत के आधार पर उचित मूल्य दिलाना है।”

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

उन्होंने आगे लिखा है, “कांग्रेस का एजेंडा ,उच्च स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, भारतीयों में एकता और देश की अखंडता है।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV