दर्दनाक मौत में बदला लुकाछिपी का खेल, 5 मासूमों की ड्रम में दम घुटने से चली गयी जान

राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक घटना सामने आई है। जब लुका-छिपी 5 बच्चों की ड्रम में फंसने के चलते मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बच्चे जिस ड्रम में छिपे में वह ढक्कनबंद था। इसी के साथ वह अनाज के भंडारण के लिए इस्तेमाल होता था। जैसे ही बच्चे इसमें छिपें तुरंत ही ढक्कन बंद हो गया जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। मृत बच्चों में 4 आपस में सगे भाई-बहन थे जिसकी उम्र 4 साल से 8 साल के बीच थी। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना के बाद गहरा दुख जताया है।

दिल दहलाने वाला यह मामला बीकानेर के नापासर थाना इलाके के हिम्मतसर गांव का है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। कई जगह तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो अचानक ही अनाज रखने वाले ड्रम की जांच की गयी। जिसके बाद इन मासूमों का पता चला। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बच्चे खेलते हुए ढक्कनबंद ड्रम में घुस गए। इसी बीच ड्रम का ढक्कन बंद हो गया और बच्चों की मौत दम घुटने से हो गयी।

परिजनों ने खोजबीन के दौरान ड्रम का ढक्कन खोला तो उनके होश उड़ गए। सभी बच्चे बेहोशी की हालत में थे। आनन फानन में पांच मासूमों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसमें 4 बच्चे आपस में भाई-बहन थे। उनकी पहचान सेवाराम, रवीना, राधा, पूनम के तौर पर हुई। इन बच्चों के पिता का नाम भयाराम है जो पेशे से किसान हैं। वहीं पांचवे की पहचान माली के तौर पर हुई है। जो कि भयाराम की भतीजी है।

LIVE TV