तेल के अनियंत्रित दामों को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन आज, सरकार से जवाब मांगने की कोशिश

बीते कुछ महीनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं। अब ऐसे में आम आदमी का गुस्सा फूटना लाजमी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज बुलंद करते हुए देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है।

पेट्रोल और डीजल की अनियंत्रित बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग और मंहगाई के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा की यह आपदा में अवसर तलाशने जैसा है। जहां लोग महामारी से टूट चुके हैं वहीं बढ़ती मंहगाई के कारण आम आदमी का पूरा दम निकल चुका है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आरोप में यह भी कहा कि सरकार लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण करने की बजाय भारी भरकम टैक्स वसूलकर लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। आपको बता दें सरकार के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कई नेता शामिल होंगे। वहीं कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह प्रदर्शन जताने की बात कही गई है।

LIVE TV