अजय देवगन की फिल्‍म ‘तानाजी- द अनसंग वरियर’ का फर्स्ट लुक लॉन्‍च

तानाजी का फर्स्‍ट लुकमुंबईअजय देवगन की अपकमिंग फिल्‍म ‘बादशाहो’ जल्‍द ही पर्दे पर आने वाली है। बादशाहो के आने से पहले अजय ने अपने फैंस को सप्राइज दे दिया है। उन्‍होंने अपनी नई फिल्‍म तानाजी का फर्स्‍ट लुक शेयर किया है।

अजय की फिल्‍म तानाजी का फर्स्‍ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अजय के फैंस उनकी सभी ल्फिों को लेकर बहुत एक्‍साइटेड रहते हैं। इन दिनों हर किसी को ‘बादशाहो’ से जुडी हर छोटी से छोटी खबर का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: पूरी फैमिली के साथ भी अधूरे दिखे किंग खान

इस बीच अजय ने सभी को चौंका दिया है। फैंस को अजय की फिल्‍म तानाजी को लेकर भनक नहीं थी। इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘बादशाहो’ और ‘गोलमाल-4’ की ही खबरें छाई हुई थीं।

तानाजी एक ऐतिहासिक फिल्म है। इस फिल्‍म का पूरा नाम ‘तानाजी- द अनसंग वरियर’ है। अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वरियर’ की जानकारी दी थी।

इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म में सूबेदार तानाजी मालुसरे पर आधारित है। फिल्‍म में अजय सूबेदार तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आएंगे।

पहली बार अजय इस तरह का एंतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्‍म का पोस्‍टर बीती रात लॉन्‍च हुआ है। पोस्‍टर लॉन्‍च करने से पहले भी अजय ने ट्वीट कर उस बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: ‘डिस्‍को सॉन्‍ग’ लॉन्‍च होने के कुछ घंटे पहले दिखी एक और झलक

इसके अलावा अजय की अपकमिंग फिल्‍म ‘बादशाहे’ 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अबतक उस फिल्‍म का टीजर और पहला गाना लॉन्‍च हो चुका है। फिल्‍म के पहले गाने ‘मेरे रश्‍क-ए-कमर’ को बेहद उम्‍दा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। फिल्‍म में अजय के अपोजिट इलियाना डीक्रूज नजर आ रही हैं।

इसने अलावा इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, संजय मिश्रा और ईशा गुप्‍ता फिल्‍म ‘बादशाहो’ का हिस्‍सा हैं। फिल्‍म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्‍अ किया है।

 

 

 

LIVE TV