डॉक्टर की ये भूल पड़ी मरीज पर भारी, कुछ देर होती तो जा सकती थी जान

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में महिला डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सीजेरियन ऑपरेशन के बाद तौलिया महिला के गर्भाशय में छोड़ दिया गया। इससे उसके पेट में दर्द रहने लगा।

लोहिया अस्पताल

डेढ़ माह बाद सोमवार सुबह पेशाब के रास्ते से तौलिया लटक आया। महिला ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद लोहिया की डॉक्टर को दिखाया। महिला को दोबारा भर्ती किया गया है।

बाराबंकी के मुबारकपुर गदिया निवासी धीरेंद्र की 24 वर्षीय पत्नी संगीता  को 7 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सीजेरियन ऑपेरशन से डिलीवरी करवाई। हालांकि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से महिला के गर्भाशय में छोटा तौलिया छूट गया।
ये डॉक्टर करता है प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ डांस, वजह चौकानें वाली
संगीता का  कहना है कि ऑपरेशन के बाद से अक्सर रुक-रुककर पेट-पेशाब के रास्ते में दर्द उठता था। सोमवार तड़के संगीता शौच को गई तो पेशाब के रास्ते से तौलिया लटक आया। उसने किसी तरह से उसे निकाला।
बड़े बेटे के बारे में बात करने के दौरान भावुक हुए विल स्मिथ
दोपहर को पति संग लोहिया अस्पताल पहुंची संगीता ने ओपीडी में डॉ. नीलम अहिरवार को तौलिया दिखाया। इसके बाद आनन-फानन संगीता को भर्ती कर लिया। उसके पेट में संक्रमण फैल गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला स्वस्थ है।

LIVE TV