डायबिटीज वाले लोगो के लिए रामबाण है जामुन, जाने और भी इसके फायदे

जामुन के फायदे बहुत सारे होते हैं। जामुन को संस्कृत में ‘जम्बू’ फल कहा जाता है। जामुन के फायदे की बात करें, तो जामुन डायबिटीज और शरीर में खून की कमी से होने वाली एनीमिया की बीमारी के लिए रामबाण माना जाता है। जामुन का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है जामुन में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी विटामिन सी,मैग्नीशियम जैसे बहुत सारे पौषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गंभीर बीमारियों से बचाने वाले जामुन के फायदे….

1. जामुन का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। क्योंकि जामुन आयरन का एक नेचुरल सोर्स है। इसके अलावा जामुन में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

2. जामुन सेहत के साथ खूबसूरती को बरकरार रखने में भी सहायक होता है। जामुन को पीसकर पेस्ट बनाकर सफेद दाग या चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं और त्वचा में निखार आता है। इस उपाय को सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरूर करें।

3.जामुन का नियमित रुप से सेवन करने पर पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है। जामुन की छाल का चूर्ण या जामुन के सिरके का दिन में 1-2 बार सेवन करने से अपच, एसिडिटी और पेट में मरोड़ या ऐंठन में लाभ मिलता है।

4. अगर आप मुंह में होने वाले छाले से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में रोजाना 100 ग्राम जामुन खाएं। ऐसा करने से आपका पेट साफ होगा और मुंह के छाले कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगें। क्योंकि मुंह में छाले पेट की खराबी यानि कमजोर पाचन तंत्र की वजह से होते हैं।

5.जामुन डायबिटीज यानि शुगर पेशेंट्स के लिए अमृत है। जामुन की गुठलियों को पीसकर चूर्ण बनाकर दिन में 2 बार सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा जामुन खाना भी फायदेमंद रहता है।

LIVE TV