ट्विटर पर मिला रजनीकांत का दुश्मन,बेटी ने किया कन्फर्म

रजनीकांतचेन्नई। भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @superstarrajini से “Rajinikanth #HitToKill” ट्वीट किया गया। उसके बाद पता चला कि एक अनजान टेक्नीशियन ने उनका अकाउंट हैक कर लिया। कुछ देर बाद ट्विटर पर उनकी बेटी ऐश्वर्या ने इसे कन्फर्म किया। उन्होंने कहा कि रजनीकांत का रियल अकाउंट जल्द ही फिर से चालू हो जाएगा।

रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हैक

ऐश्वर्य ने ट्वीट कर कहा कि सुपरस्टार रजनी अप्पा (पिता) का एकाउंट हैक कर लिया गया था। लेकिन इसे दोबारा प्राप्त कर लिया गया। आप सभी को धन्यवाद। अब सब कुछ ठीक है।

उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि 65 वर्षीय एक्टर का एकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया था। पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

हाल ही में वह फिल्म कबाली में नजर आए थे। फिल्म ने पर्दे पर जोरदार कमाई भी की है।

 

LIVE TV