स्टंट के दौरान घायल हुए टॉम क्रूज, देखें वीडियो

टॉम क्रूजलंदन | मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-6’ के सेट पर छलांग लगाने के एक स्टंट के दौरान घायल हो गए। 55 वर्षीय अभिनेता जब एक इमारत की छत पर कूदने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके सिरे से टकरा गए और उनके घुटने में चोट लग गई।

चोट लगने के बाद वह थोड़ा लंगड़ा कर चलने लगे। बाद में फिल्म की यूनिट के सदस्यों ने उन्हें वहां से सुरक्षित हटा लिया।

यह भी पढ़ें : …जब किम कर्दशियां ने चुराई थी लिपस्टिक

टॉम को इस स्टंट में रस्सी की मदद से एक बिल्डिंग तक पहुंचना था लेकिन वो बीच में ही रह गए और बिल्डिंग से टकरा गए। यह स्टंट लंदन में फिल्माया जा रहा था। इसके बाद क्रू मैंबर्स की मदद से उन्हें सुरक्षित उतर गए।

यह फिल्म मिशन इम्पॉसीबल’ एक्शन और थ्रिलर फिल्म्स की सीरीज का अगली कड़ी है। फिल्म में हेनरी कैविल, रेबेका फर्ग्युसन, एंजेला बैसेट और एलेक बाल्दविन भी हैं।

यह भी पढ़ें : नवाजुद्दीन के बेटे ने लिया कृष्ण का स्वरूप, लोगों ने दी सलाह

टॉम स्टारर फिल्म ‘मिशन इम्पॉसीबल 6’ 2018 में रिलीज़ होगी।

द ममी 9 जून को इंडिया में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टॉम लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

वीडियो साभार :  Quebec NEWS

https://www.youtube.com/watch?v=OiAcQKMJdlw

 

LIVE TV