टीकाकरण अभियान के लिए श्रीलंका और भूटान ने दी पीएम मोदी को बधाई

भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरु होने पर भूटान और श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। दोनों पड़ोसी देशों ने अपने संदेश में यह विश्वास जताया कि विश्व के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को इस महामारी से बचाया जा सकेगा।

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने इस बाबत ट्वीट कर पीएम मोदी और भारत सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस टीकाकरण अभियान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे महामारी का अंत करने में मदद मिलेगी। वहीं इससे पहले कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर भारत में टीकाकरण अभियान शुरु होने की जानकारी दी थी। राजपक्षे ने उसी ट्वीट का जवाब दिया।

LIVE TV